Chhapra: अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा अभियोजन शाखा, पुलिस कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि अंचल पुलिस निरीक्षक एवं पर्यवेक्षी पदाधिकारी द्वारा विगत माह (सितम्बर-24, अक्टुबर-24, नवम्बर-24, दिसंबर-24) में निष्पादित कांडो के कुछ कांडो में आरोप-पत्र / अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में समर्पित नही कराया गया है।
इस संबंध में पूर्व में भी पुलिस अधीक्षक द्वारा कई बार बैठकों के माध्यम से सभी अंचल पुलिस निरीक्षक/ पर्यवेक्षी पदाधिकारियों को निष्पादित कांडों का आरोप पत्र/अंतिम प्रतिवेदन माननीय न्यायालय में समर्पित करने हेतू निर्देशित किया गया था।
अतः उक्त आदेशोल्लंघन, कर्तव्य के निवर्हन में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने वाले निम्नांकित अंचल पुलिस निरीक्षक / पर्यवेक्षी पदाधिकारियों का वेतन धारित किया गया है।
1. पु०नि० संजीव कुमार, पु०नि० सह थानाध्यक्ष, नगर थाना, सारण।
2. पु०नि० कृपा सागर, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, मुफ्फसिल थाना, सारण।
3. पु०नि० सुभाष कुमार, पु०नि० सह थानाध्यक्ष, भगवानबाजर थाना, सारण।
4. पु०नि० किरण शंकर, अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल, सारण।
5. पु०नि० विरेन्द्र कुमार, सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक, एकमा अंचल, सारण।
6. पु०नि० अशोक कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक, मुफ्फसिल अंचल, सारण।
7. पु०नि० राकेश कुमार सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक, मढ़ौरा अंचल, सारण।
8. पु०नि० अशोक कुमार सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक, मशरक अंचल, सारण।
9. पु०नि० इन्द्रजीत कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक, सोनपुर अंचल, सारण।
10. पु०नि० उज्जवल कुमार, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, सोनपुर थाना, सारण।
11. पु०नि० विपिन कुमार, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, मढ़ौरा थाना, सारण।