CHHAPRA DESK – महाकुंभ स्नान के लिए रेलवे प्रशासन के द्वारा छपरा जंक्शन से अनारक्षित ट्रेन का शुभारंभ किया गया है. यह ट्रेन छोटे-बड़े सभी स्टेशनों से होते हुए प्रयाग पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु गंगा स्नान कर सकेंगे. रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ के दौरान प्रयागराज क्षेत्र से सिवान एवं छपरा की तरफ आने/जाने वाले श्रद्धालु यात्रियों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा के लिये 05101 झूसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-थावे-सिवान-भटनी- मऊ-वाराणसी सिटी-झूसी एवं 05102 झूसी-बनारस-मऊ-भटनी-सिवान-थावे-छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी-झूसी रिंग रेल अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन 07 से 28 फरवरी तक निम्नवत किया जायेगा.
05101 झूसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-थावे-सिवान-भटनी-मऊ-वाराणसी सिटी-झूसी रिंग रेल अनारक्षित विशेष गाड़ी 07 से 28 फरवरी तक झूसी से 09.00 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 10.02 बजे, माधोसिंह से 10.22 बजे, बनारस से 11.20 बजे, वाराणसी से 11.40 बजे, वाराणसी सिटी से 12.05 बजे, सारनाथ से 12.17 बजे, औड़िहार से 12.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 13.35 बजे, युसूफपुर से 13.55 बजे, चितबड़ागांव से 14.24 बजे, बलिया से 14.55 बजे, सुरेमनपुर से 15.30 बजे, छपरा से 16.30 बजे, छपरा कचहरी से 16.43 बजे, मढ़ौरा से 17.09 बजे, मसरख से 17.30 बजे, दिघवा दुबौली से 17.58 बजे, सिधवलिया से 18.20 बजे, रतन सराय से 18.41 बजे,
गोपालगंज से 19.10 बजे, थावे से 19.40 बजे, हथुआ से 19.54 बजे, सीवान से 20.35 बजे, मैरवा से 20.54 बजे, भाटपार रानी से 21.12 बजे, भटनी से 21.39 बजे, सलेमपुर से 22.00 बजे, बेलथरा रोड से 22.23 बजे, इंदारा से 22.50 बजे, मऊ से 23.15 बजे, दुल्लहपुर से 23.38 बजे, जखनियां से 23.53 बजे, दूसरे दिन औड़िहार से 00.25 बजे, सारनाथ से 00.54 बजे, वाराणसी सिटी से 01.20 बजे, वाराणसी से 01.40 बजे, बनारस से 02.00 बजे, माधोसिंह से 02.35 बजे तथा ज्ञानपुर रोड से 03.03 बजे छूटकर झूसी 04.15 बजे पहुंचेगी.
वहीं, 05102 झूसी-बनारस-मऊ-भटनी-सिवान-थावे-छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी- झूसी रिंग रेल अनारक्षित विशेष गाड़ी झूसी से 14.30 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 15.27 बजे, माधोसिंह से 15.41 बजे, बनारस से 16.35 बजे, वाराणसी से 16.55 बजे, वाराणसी सिटी से 17.20 बजे, सारनाथ से 17.32 बजे, औड़िहार से 18.00 बजे, जखनियां से 18.29 बजे, दुल्लहपुर से 18.41 बजे, मऊ से 19.15 बजे, इंदारा से 19.25 बजे, बेलथरा रोड से 19.52 बजे, सलेमपुर से 20.13 बजे, भटनी से 20.50 बजे, भाटपार रानी से 21.06 बजे, मैरवा से 21.21 बजे, सीवान से 21.55 बजे, हथुआ से 22.17 बजे, थावे से 22.50 बजे,
गोपालगंज से 23.05 बजे, रतन सराय से 23.29 बजे, सिधवलिया से 23.45 बजे, दिधवादुवौली से 00.00 बजे, दूसरे दिन मसरख से 00.27 बजे, मढ़ौरा से 00.45 बजे, छपरा कचहरी से 01.28 बजे, छपरा से 02.00 बजे, सुरेमनपुर से 02.25 बजे, बलिया से 03.05 बजे, चितबड़ागांव से 03.23 बजे, यूसुफपुर से 03.49 बजे, गाजीपुर सिटी से 04.20 बजे, औड़िहार से 05.05 बजे, सारनाथ से 05.30 बजे, वाराणसी सिटी से 06.00 बजे, वाराणसी से 06.20 बजे, बनारस से 06.40 बजे, माधोसिंह से 07.14 बजे तथा ज्ञानपुर रोड से 07.28 बजे छूटकर झूसी 09.00 बजे पहुंचेगी.इस गाड़ी में साधारण द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 14 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे.