उत्तर भारत में एक बार फिर ठंड लौट आई है। दरअसल गुरुवार को हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी हरियाणा आदि राज्यों का मौसम ठंडा कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने 21 फरवरी को दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही जम्मू कश्मीर और हिमाचल में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

उत्तर भारत में एक बार फिर ठंड लौट आई है। दरअसल गुरुवार को हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी हरियाणा आदि राज्यों का मौसम ठंडा कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने 21 फरवरी को दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही जम्मू कश्मीर और हिमाचल में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

उत्तरी हवा के असर से मौसम में बढ़ी ठंडक
बुधवार को इंदौर में हवाओं का रुख उत्तर पूर्वी रहा। सुबह हल्की धुंध का असर रहा और न्यूनतम द्श्यता 1600 मीटर तक दर्ज की गई। वही शाम के समय हल्के बादल भी छाए। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिन व रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था। वहीं न्यूनतम तापमान समान्य से तीन डिग्री 15.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के कारण अभी तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। अगले दो दिन तापमान सुबह व रात के समय हल्की ठंडक का अहसास शहरवासियों को होगा। दोपहर में धूप निकलने के कारण मौसम सामान्य रहेगा।