Kutch Accident कच्छ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर से 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना केरा और मुंद्रा के बीच हुई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे जिसमें से 38 लोग घायल हुए।

भुज। Kutch Accident गुजरात केकच्छ जिला स्थित भुज में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर से 5 लोगों के मारे जाने की खबर है।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना केरा और मुंद्रा के बीच हुई। जिसमें एक निजी बस और ट्रक के बीच दुर्घटना हो गई। बस में 45 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे।
