Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि से इन राशियों के जीवन में होगा नया सवेरा, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मन के कारक चंद्र देव 27 फरवरी के दिन (Chandra Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि के जातकों पर न्याय के देवता शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से हर क्षेत्र में कुंभ राशि के जातकों को मनमुताबिक सफलता मिलती है।

फाल्गुन का महीना बेहद पावन होता है। इस महीने में देवों के देव महादेव को समर्पित महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और जगत की देवी मां पार्वती की पूजा की जाती है। साधक मनचाहा वरदान पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन व्रत भी रखते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

ज्योतिषियों की मानें तो महाशिवरात्रि से एक दिन पहले मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक फायदा होगा। इन राशियों पर न केवल चंद्र देव, बल्कि देवों के देव महादेव की भी विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आइए, इसके बारे में जानते हैं।  

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि बेहद खास रहने वाला है। इस दिन आपका भाग्योदय होगा। कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदनी बढ़ेगी। हालांकि, धन का खर्च हो सकता है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। देव दर्शन के लिए तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। कई जातकों को गंगा स्नान करने का अवसर प्राप्त होगा। रोजगार से जुड़े लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। प्रेम प्रसंग में पड़े जातकों को पार्टनर का प्यार मिल सकता है। पार्टनर की सहमति शादी के लिए मिल सकती है। गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

मीन राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मीन राशि वालों को लाभ मिलेगा। इस राशि पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसती है। वहीं, चंद्र देव की कृपा से चिंता और तनाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। गाड़ी खरीदने के भी योग हैं। सरकारी मामलों में आपको लाभ होगा। तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। मन में कोई बड़ा आईडिया आएगा। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कारोबार के माध्यम से धन लाभ होगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। शनि दोष दूर करने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *