मुजफ्फरपुर में बिहार गुरु का होली महोत्सव, मंत्री केदार गुप्ता ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर में बिहार गुरु द्वारा आयोजित होली महोत्सव का आयोजन रविवार को धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायतीराज मंत्री केदार गुप्ता ने किया।

मुजफ्फरपुर के एक होटल में बिहार गुरु द्वारा आयोजित होली महोत्सव में शहर के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा ने कहा कि मुजफ्फरपुर के विकास के लिए सभी को मिलकर संकल्पित होना होगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार गुरु डॉ. अविनाश तिरंगा ने कहा किमुजफ्फरपुर को एक विकसित शहर बनाने के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। होली जैसे पर्व हमें भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं।

साहित्यकार संजय पकज ने भी होली को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक केदार प्रसाद, उपमेयर डॉ. मोनालिसा, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रंजन कुमार समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर उपमेयर डॉ. मोनालिसा ने कहा कि मुजफ्फरपुर के लोगों ने होली महोत्सव में उमंग और उल्लास के साथ भाग लिया। यह त्योहार हमें आपसी प्रेम और भाईचारे की सीख देता है।

कार्यक्रम में लोगों ने फूलों और गुलाल की होली खेली। संगीत और रंगों के इस उत्सव ने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *