गज़ब हो गया, एक ही दुल्हे को दो-दो दुल्हन!

मंडप भी एक, दुल्हा भी एक ही पर दुल्हन दो-दो… शादी हो गई एक दुल्हे की दो-दो दुल्हन के साथ। अब तीनों साथ साथ ही रहेंगे जीवन भर। जी हां, यह हक़ीक़त हक़ीक़त है।

तेलंगाना में एक युवक ने एक ही मंडप में दो लड़कियों से शादी की है। मामला कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले का है। सूर्यदेव नामक व्यक्ति ने एक ही समय में दो महिलाओं, लाल देवी और झलकारी देवी से शादी की है।

सूर्यदेव को लाल देवी और झलकारी देवी से प्यार हो गया था। इसके बाद तीनों ने साथ रहने का फैसला किया। हालांकि, शुरुआत में गांव के बुजुर्ग इस शादी के लिए राजी नहीं थे। लेकिन फिर बाद में मान गए और तीनों की शादी करवाने में मदद भी की।

सूर्यदेव न शादी के निमंत्रण कार्ड पर दोनों दुल्हनों के नाम छपवाए और एक भव्य समारोह का आयोजन भी किया। वैसे, भारत में हिंदुओं के लिए बहुविवाह करना गैरकानूनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *