मुज़फ़्फ़रपुर : गायघाट में भाजपा का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, घर-घर फहराया गया पार्टी का झंडा

दीपक कुमार | गायघाट ।

मुजफ्फरपुर (गायघाट) भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस शनिवार को गायघाट प्रखंड के पश्चिमी मंडल कार्यालय, भुसुरा में मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सादगी और सम्मान के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराकर जश्न मनाया और भाजपा की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा, “जनसंघ से लेकर भाजपा की वर्तमान स्थिति तक का सफर कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और साधना का परिणाम है। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है, और इसका हिस्सा होना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।”

कार्यक्रम संयोजक जय शंकर कुमार ने आयोजन का संचालन किया, जबकि कार्यक्रम सह संयोजक आदित्य कुमार साहिल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मौके पर मिष्ठान वितरण कर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल रहे:

• पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह

• सुरेन्द्र प्रसाद सिंह

• जय किशोर सिंह

• जगतानंद झा

• कामेश्वर प्रसाद सिंह

• उमेश मांझी

• नंदकिशोर महतो

• मुकेश सिंह

• भिखारी सिंह

• रणजीत सिंह

• सरोज सिंह

• राजीव राय

• अजय कुंवर

• गोपाल सिंह

• यशवंत सिंह

• कृष्णमुरारी सिंह

• भज्जु सिंह

• मनीष कुमार सिंह

सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और आने वाले चुनावों के लिए संकल्पबद्ध होकर जनसेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *