न्यूज़ विज़न। बक्सर
व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित नये अधिवक्ता भवन में शनिवार को अधिवक्ता स्व.शशि कुमार सिंह 19 वीं पुण्यतिथि पर उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए याद किया गया।
आजीवन न्याय के पक्षधर रहे शशि के जीवनी से लोगों को अच्छा मार्गदर्शन मिल सकता है वे अपने जीवन काल में कठिन परिश्रम और लगन के चलते इतिहास के पन्नों पर अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाए हैं, आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन से मार्गदर्शन लेते हुए अनुसरण करना चाहिए। मंच संचालन वरीय अधिवक्ता राम नाथ ठाकुर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन आदित्य कुमार वर्मा ने किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता गणपति मंडल व बिनोद सिंह अपने अपने विचार व्यक्त किए। वही मौके पर जयराम सिंह, गणेश ठाकुर, अंजनी सिंह, विजय कुमार ओझा, अजय सिंह, मंगल सिंह, रविंद्र सिंह, सरफराज, राजू राय, कामेश्वर शर्मा आदि कई लोग उपस्थित थे।