NEET Paper Leak के मास्टरमाइंड Sanjeev Mukhia के घर पर EOU ने चिपकाया इश्तहार

नालंदा: बहुचर्चित NEET paper leak मामले में मुख्य आरोपी Sanjeev Mukhia उर्फ लूटन मुखिया पर EOU investigation का शिकंजा कसता जा रहा है। मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम पटना से नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर बलवा गांव पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से paper leak mastermind संजीव मुखिया के घर पर इश्तहार चिपकाया गया और उसे जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। ईओयू ने कहा कि तय समय तक हाजिर न होने पर उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई होगी।

NEET paper leak का मामला तब सुर्खियों में आया जब जांच में नालंदा के संजीव मुखिया, उसके बेटे और उनके गिरोह का नाम सामने आया। इस मामले की जांच पटना पुलिस के साथ-साथ सीबीआई और ईओयू को सौंपी गई थी। अब तक CBI arrests के तहत बिहार, झारखंड, और उत्तर प्रदेश समेत 33 ठिकानों पर छापेमारी कर 36 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें 15 गिरफ्तारियां बिहार पुलिस ने की हैं।

संजीव मुखिया के घर पर चिपकाया गया इश्तिहार

EOU और CBI की जांच में बड़े खुलासे

EOU investigation और सीबीआई की टीम संजीव मुखिया के घर और कार्यालय में अब तक तीन बार जांच कर चुकी है। छापेमारी में 11.5 लाख रुपये नकद, कई वाहनों (दो, चार और 16 पहिया) के दस्तावेज, दर्जनभर मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद हुए हैं। संजीव नूरसराय के नालंदा हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत था। सीबीआई ने पटना के शास्त्रीनगर थाने में दर्ज FIR के आधार पर NEET paper leak की जांच शुरू की थी।

Sanjeev Mukhia का आपराधिक इतिहास

Paper leak mastermind संजीव मुखिया का नाम इससे पहले भी 2016 में सिपाही भर्ती परीक्षा और बीएससी जैसे पेपर लीक मामलों में उजागर हो चुका है, जिसके चलते उसे जेल की सजा भी काटनी पड़ी थी। शाहपुर बलवा गांव के लोगों का कहना है कि पिता-पुत्र की जोड़ी के बार-बार पेपर लीक में शामिल होने से इलाके की बदनामी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि संजीव और उनके बेटे डॉ. शिव कुमार का नाम पहले भी ऐसे कांडों में आ चुका है। मुखिया के कार्यकाल में भी उन पर कई अनियमितताओं के आरोप लगे थे।

राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी रही चर्चा में

Sanjeev Mukhia ने राजनीति में पैठ बनाने की कोशिश की थी। पहले जदयू और फिर लोजपा से जुड़े संजीव ने अपनी पत्नी ममता कुमारी को 2019 में हरनौत विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़वाया था। हालांकि, उनकी पत्नी को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

36 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अभी फरार

CBI arrests में संजीव मुखिया का बेटा भी शामिल है, लेकिन paper leak mastermind संजीव पिछले आठ महीने से फरार है। EOU investigation और सीबीआई की सख्ती के बावजूद उसका सुराग नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले ने पूरे नगरनौसा क्षेत्र की छवि पर असर डाला है।

इसे भी पढे : Paper Leak Mastermind संजीव मुखिया की प्रॉपर्टी होगी जब्त, बिहार EOU की तैयारी

Click here to join our Nalanda Reporter WhatsApp Telegram group!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *