सारण :- पानापुर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम नें दलबल के साथ बुधवार को थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।बगैर कागजात एवं बिना हेलमेट के कारण कई वाहनों के चालान काटा गया। पुलिस की चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया। कई बाइक चालक दूर से ही चेकिंग देखकर बाइक घुमाकर भागते दिखे।
इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि नियमों की अनदेखी के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएँ हो रही है। बिना हेलमेट पहने घर से नही निकले। पुलिस के भय से नही बल्कि अपनी जीवन रक्षा के लिए हेलमेट जरूर पहने। और उन्होंने कहा कि यातायात नियमो को अनदेखी करने पर कटेगा चालान एवं होगी कार्रवाई।
पुलिस नें चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहन के काटे चलान
