Samastipur Murder : समस्तीपुर में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक लड़की अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी। घरवालों को यह मंजूर नहीं था। उसके बाद लड़कीअपने प्रेमी संग घर से भाग गयी। जिसके बाद परिजनों ने उसे दिल्ली से बरामद कर घर लाया फिर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी और लाश को घर के ही बाथरूम रख दिया।
पूरा मामला जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के तांडा गांव में की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान गांव के मुकेश सिंह की पुत्री साक्षी कुमारी (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने मां की शिकायत पर लड़की का शव उसके घर के ही बाथरूम से बरामद कर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला तब सामने आया, जब लड़की की मां ने अपने बहनोई यानी लड़की के मौसा को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने इसकी सुचना पुलिस को दी। जिसके बाद सुचना पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी में बाथरूम से उसका शव बरामद किया। साक्षी की मां का आरोप है कि मेरी बेटी की हत्या में मेरे पति और सौतेले बेटे टुन्नू सिंह ने किया है। मां के बयान पर आरोपी पिता मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरा आरोपी टुन्नू सिंह फरार हो गया है।
घटना के संबंध में लड़की के मौसा विपिन कुमार ने बताया कि उनकी साढू की बेटी साक्षी गत 4 मार्च को पड़ोस के गांव के ही एक युवक के साथ दिल्ली चली गई थी। सामाजिक दबाव के बाद लड़की को दिल्ली से बरामद की गई। इसके बाद दो दिन पूर्व लड़की को दिल्ली से मोहिउद्दीन नगर लाया गया था। इसी दौरान अब यह बात सामने आया कि उनके साढू ने अपनी पुत्री की हत्या कर शव को कहीं फेंक दिया है। इसके अलावा उनकी साली भी उनके पास पहुंचकर इस बात की जानकारी दी। फिर वह लड़की की खोजबीन करने के लिए पहुंचे तो तरह-तरह से उनके साढू द्वारा जवाब दिया जा रहा था। पिता ने अपनी बेटी के भाग जाने की बात करने लगे।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो शव की तलाश शुरू की गई। शव घर के ही बाथरूम में बंद मिला। बाथरूम में बाहर से ताला लगा हुआ था। इस दौरान पुलिस द्वारा लड़की के पिता से कड़ाई पूछताछ की गई , तो हत्या करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने पिता मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
अलग-अलग जाति से हैं दोनों : स्थानीय लोगों का कहना है कि साक्षी और उसके प्रेमी दोनों अलग-अलग जाति के हैं। दोनों पड़ोसी गांव के ही रहने वाले हैं। दोनों के घर के बीच महज 500 मीटर की दूरी है। बताया जाता है कि कॉलेज आने-जाने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। लेकिन दोनों के इस संबंध को लेकर परिवार वाले तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों घर से भाग गए थे। लोगों का कहना है कि दिल्ली में लड़का के संबंधी ने लड़की को परिजनों के हाथों सौंप दी थी। उस समय वेलोग बाजार में थे, जिसका उन लोगों ने वीडियो भी बनाया था।
वहीं इस संबंध में पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। लड़की की मां के बयान के आधार पर उसके पिता मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।