यात्रियों की मदद कर रहे आरपीएफ जवान को आया हार्ट अटैक, हुयी मौत 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

स्थानीय स्टेशन पर यात्रियों की मदद कर रहे आरपीएफ के एएसआई काे हार्ट-अटैक आ गया जिन्हे साथ में मौजूद जवानों ने तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जवान काे मृत घाेषित कर िदया। जवान के माैत के बाद आरपीएफ जवानों में मायूसी छा गई। मृत जवान काे साथी जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

 

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के रमेश कुमार सिंह बक्सर आरपीएफ पाेस्ट पर एएसआई के पद पर तैनात थे। मंगलवार काे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों काे ट्रेन में चढ़ने में मदद कर रहे थे। स्थानीय स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस के आने पर ट्रेन में प्रवेश कर यात्रियों काे सुरक्षित कर रहे थे। उसी दौरान अचानक उनका हार्ट-अटैक आ गया। साथ में ड्यूटी कर रहे साथी जवानों ने किसी तरह से उन्हें ट्रेन से उतारा। आनन-फानन में जवान काे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद जवान काे मृत घोषित कर दिया।

 

राे उठे आरपीएफ के साथी जवान:

सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा आरपीएफ के एएसआई रमेश कुमार के माैत की जानकारी देते ही साथ जवान राे पड़े। मौके पर पहुंच आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार, विजेन्द्र मुवाल समेत अन्य जवानाें की आंखे नम हो गई। मृत जवान के शव काे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचाया गया। जहां पर साथी जवानों ने गाॅड ऑफ ऑनर दिया गया। मृत जवान रमेश सिंह का पूरा परिवार दानापुर में रहता है। मृत जवान मूल रुप से ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के रहने वाले थे। उनके तीन बेटी और एक बेटा है। बताया जाता है कि जवान दाे पुत्रियों की शादी कर चुके है। एएसआई के मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *