प्रतिमा पर राजनीति : निकम्मे हैं बक्सर से सदर विधायक : अविनाश

-22 तारीख को होगा एमवी कॉलेज में महर्षी विश्वामित्र की प्रतिमा का अनावरण
बक्सर खबर। शहर के एमवी कॉलेज में महर्षि विश्वामित्र की प्रतिमा लगेगी। दशकों बाद एक चिर लंबित मांग पूरी होने जा रही है। और इस अवसर पर राजनीति भी। इस कार्यक्रम से पूर्व ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एमवी कॉलेज में सोमवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुए जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने सदर विधायक को निशाना साधा। उन्होंने कहा यहां के सदर विधायक निकम्मे हैं।

दस वर्ष से वे विधायक हैं लेकिन, विश्वामित्र की भूमि पर वे उनकी एक प्रतिमा नहीं लगवा सके। क्योंकि उन्हें इसमें कोई रुचि ही नहीं है। जब भी कोई व्यक्ति अच्छा काम करता है। तो वे इसका श्रेय लेने की जुगत में जुट जाते हैं। आज विद्यार्थी परिषद की तीन पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम व संघर्ष के परिणाम स्वरूप महर्षी विश्वामित्र कॉलेज में महर्षि विश्वामित्र की प्रतिमा लगने जा रही है। इसी कड़ी में खेलो भारत के सह जिला संयोजक अनिश तिवारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष सिंह ने कहा यहां श्रेय लेने वाले बहुत हैं। लेकिन, पिछले दस सालों में किसी भी विधायक ने उच्च शिक्षण संस्थानों की समस्या हो अथवा शैक्षणिक सुधार की समस्याएं।

इसको लेकर न तो मुखर हुए न सदन तक इसकी बात रखी। जबकि यहां महर्षी विश्वामित्र के नाम पर कॉलेज है। और उनकी एक प्रतिमा तक नहीं है। हालांकि अब यह मांग पूरी होने जा रही है। 22 जनवरी को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति शैलेन्द्र चतुर्वेदी जी के हाथों यह नेक कार्य पूरा होने जा रहा है। इस अवसर पर कुल सचिव रणविजय कुमार, विशिष्ट अतिथि डुमरांव महाराज चन्द्र विजय सिंह आदि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान धन्यवाद ज्ञापन जिला सह संयोजक प्रियांशु शुभम ने किया। मौके पर प्रदेश कार्याकारणी सदस्य विराज सिंह, हिमांशु कश्यप, सौरभ चौबे,दुर्गेश पाण्डेय, निर्भय कुमार, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *