“बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्ती बढ़ रही है। पिछले कुछ महीनों में आय से अधिक संपत्ति के मामलों में कई बड़े अधिकारियों पर शिकंजा कसा गया है। इस कार्रवाई को भी उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है…
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार स्पेशल विजिलेंस यूनिट एसवीयू) ने आज शुक्रवार सुबह नालंदा जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) अनिल कुमार दास के ठिकानों पर छापा मारा। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। जिसमें करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है।
शुक्रवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच दो गाड़ियों में सवार एसवीयू की 6 सदस्यीय टीम बिहारशरीफ स्थित डीटीओ अनिल कुमार दास के किराए के मकान पर पहुंची। डीएसपी चंद्र भूषण सिंह के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई के दौरान मकान को अंदर से बंद कर दिया गया, और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
सूत्रों के अनुसार डीटीओ अनिल कुमार दास के खिलाफ पहले ही 94 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। इस छापेमारी के दौरान अधिकारियों को उम्मीद है कि और भी अवैध संपत्तियों का खुलासा हो सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक की जांच में कई बैंक खाते, संपत्ति के दस्तावेज, कैश और महंगे आभूषण बरामद किए गए हैं। हालांकि अधिकारियों ने अभी पूरी रिपोर्ट जारी नहीं की है।
छापेमारी के दौरान मीडिया को मकान के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। करीब दो घंटे से अधिक समय से एसवीयू की टीम दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। क्या इस रेड में और नए खुलासे होंगे? क्या डीटीओ पर आगे भी कार्रवाई होगी? इन सवालों के जवाब के लिए एसवीयू की रिपोर्ट का इंतजार रहेगा।
- कमीशनखोरी का खेल: बिहारशरीफ सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद कर सिलिंडर की आपूर्ति
- सम्राट जरासंध की प्रतिमा का अनावरण तय, पर्यटकों के लिए बर्ड एवियरी भी खुलेगा
- अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल, बनेगा नया भवन
- राजगीर में 1300 एकड़ भूमि पर बनेगा ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बजट पास
- नालंदा संग्रहालय: 23 वर्षों से जमीन के इंतजार में लटका ऐतिहासिक धरोहर