बांका जिले के सामुखिया मोड शहीद महेंद्र गोप के धरती पर झारखंड के मंत्री का होगा नागरिक अभिनंदन समारोह।

सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट…

बिहार/बांका। झारखंड राज्य के गोड्डा विधानसभा के राष्ट्रीय जनता दल के विधायक बांका जिला ढाका मोर के मूल निवासी संजय यादव झारखंड राज्य में गठबंधन के सरकार में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। उनका 1 मार्च 2025 को बांका जिले के सामुखिया मोड शहीद महेंद्र गोप के धरती पर बांका जिला राष्ट्रीय जनता दल के संगठन की ओर से नागरिक अभिनंदन समारोह करने जा रही है। इस तैयारी को लेकर फूललीडुमर प्रखंड में भी राजद के कार्य करता द्वारा गांव गांव कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण करते हुए 1 तारीख के नागरिक अभिनंदन समारोह में जाने को लेकर तैयारी कर रहे हैं इस दौरान खेसर बाजार में राजद के प्रखंड अध्यक्ष धनंजय मंडल पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेश यादव राजद के वरिष्ठ कार्य करता अमरेंद्र मंडल राजद के प्रखंड महासचिव शैलेंद्र यादव गठबंधन के कांग्रेस पार्टी के पप्पू भगत राष्ट्रीय जनता दल जिला के महासचिव उमाशंकर राय शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पूर्व सेवा निवृत प्रधानाध्यापक यशवंत राय प्रखंड मीडिया प्रभारी राहुल रंजन बृजेश यादव आदि अन्य लोगों के द्वारा गांव-गांव में भ्रमण कर 1 मार्च के नागरिक अभिनंदन समारोह में जाने को लेकर सभी लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। इस बात की जानकारी खेसर मुख बाजार में पूर्व जिला पार्षद सदस्य एवं जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेश यादव एवं अमरेंद्र मंडल ने देने का काम किया है। इन लोगों ने बताया की प्रखंड से हजारों की संख्या मे राजद के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे एवं मंत्री संजय यादव का फूल माला से एवं गुलदस्ता देकर स्वागत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *