26 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से हुई मौत।

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बाँका

बिहार/बाँका। बांका जिला अंतर्गत फुल्लीडुमर थाना के भितिया बाजार निवासी डिगो साह के 26 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार साह की लाश भितिया बांध से करीब 2:00 बजे स्थानीय गोताखोरों के द्वारा निकाला गया है। मृतक के पिता डिगो साह ने बताया कि कुंदन कुमार दरवाजे पर बैठा हुआ था। कि अचानक वह भितिया बांध की तरफ घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर शौच करने चला गया। कुछ देर बाद जब वह नहीं आया तो उसके तलाश शुरू की गई। तभी जूही बांध के आसपास पहुंच तो देखा की वह पानी में डूब रहा है। मृतक के पिता ने हो हल्ला किया लेकिन लोगो के इकट्टा होने से पहले ही दुब गया। स्थानीय गोताखोरों ने काफी खोज बिन किया गया। काफी देर बाद अंततः उसकी लाश मिली।

मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र जूनियर के द्वारा इस बात की जानकारी फुलीडूमर थानाध्यक्ष को दिया गया। सूचना पाते ही 112 नंबर की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई। और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। इधर लाश को देखने के लिए इलाके के लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गया। लाश निकलते ही मृतक कुंदन कुमार के पिता डीगो साह माता मंजू देवी पत्नी नेहा कुमारी एवं गांव के तमाम लोग में गम का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार मृत कुंदन कुमार शाह की शादी शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलशिरा गांव में बिगत 4 वर्ष पूर्व हुआ था। जिसका कोई संतान नही था। पत्नी नेहा कुमारी ने अपने भाग्य को कोशती हुई रोने बिलखने लगी। इस घटना को लेकर इलाके व शुभचिंतकों रिश्तेदारों में मायूसी छाया हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि लाश को पुलिस कब्जे में ले लिया है किंतु परिजनों एवं मृतक के पिता द्वारा लाश को पोस्टमार्टम करने से इनकार किया जा रहे हैं। इस घटना से पंचायत के मुखिया बबीता भारती प्रतिनिधि जितेंद्र जूनियर पूर्व मुखिया विनोद मिश्रा पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मुरारी शाह राजू साह चितरंजन मंडल राजेंद्र मंडल मिथिलेश सिंह आदि अन्य लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *