बगहा। बगहा दो के प्रखंड कार्यालय में जदयू की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रेमशीला गुप्ता द्वारा महिलाओं के साथ जन सम्पर्क अभियान चला कर बिहार के मुखिया नीतीश कुमार की योजनाओं की जानकारी साझा की। तथा उनके योजनाओं को जन जन तक पहुँचने की बात कही। उन्होंने कहा सरकार की विभिन्न योजना धरातल पर दिख रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जगह जगह जाकर महिलाओं को जागरूक करना है। उनके अधिकारों की जानकारी पहुँचना ही मेरी जिम्मेदारी है। वही मौके पर सीता देवी, पिंकी देवी, निर्मला देवी, शुशीला देवी, शांति देवी, माला देवी, सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।
जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष द्वारा चलाया गया बगहा में जनसंपर्क अभियान।
