सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बाँका। फुल्लीडुमर थाना पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कई माह से फरार कोर्ट वारंटी को प्रातः कालीन गस्ती के दौरान दो कोर्ट एनबीडब्ल्यू को गिरफ्तार करने में सफलता पाई गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कोर्ट वारंटी पथडडा गांव निवासी रंजीत यादव एंव सगे भाई अमर कुमार यादव है। दोनों पिता सुरेश यादव बताया गया है। दोनों को पैतृक निवास पथडड से ही गिरफ्तार किया गया है। दोनो का स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए बांका न्यायालय भेज दिया गया है।