सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट…
बिहार/बाँका। बांका न्यायालय निर्गत गिरफ्तारी वारंट के आलोक में 19 जनवरी 2025 को संध्या गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर फूली डूमर थाना की पुलिस एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस दौरान फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट वारंटी थाना क्षेत्र के झाझा गांव के शंभू यादव पिता मुंशी यादव है। जिसे घर पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस छापामारी अभियान में अपार थानाध्यक्ष राजीव रंजन एवं अन्य सशस्त्र पुलिस जवानों के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को 20 जनवरी 25 सोमवार को फूली डूमर अस्पताल में कोविद जांच कर कर बांका न्यायालय भेज दिया गया है।