पंडित महेंद्र मिश्र जयंती समारोह -2025 मे जिला प्रशासन ने समृद्धि श्रेया को किया सम्मानित

सारण जलालपुर प्रखंड कार्यालय परिसर मे कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित पंडित महेंद्र मिश्र जयंती समारोह 2025, के मुख्यमंच से दिवा-कालीन कार्यक्रम मे समृद्धि श्रेया ने अपनी लोक गीत की सोंधी खुशबू विखेरकर दर्शकों का मनमोहा।

समृद्धि श्रेया अपने कार्यक्रम की शुरुआत पंडित महेंद्र मिश्र रचित पुरवी उनकी ही जन्मस्थली पर ‘जब से कन्हैया गईले, गोकुल बिसारी दिहले …..’ से की। एक बेटी द्वारा प्रस्तुति वो भी उनकी ही रचना उन्ही के जन्मस्थली पर सभी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

जिला प्रशासन की तरफ से पंडित महेंद्र मिश्र जयंती समारोह -2025 मे समृद्धि श्रेया को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर सदर छपरा के अनुमंडल पदाधिकारी, जलालपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती एवं सुप्रसिद्ध गायक गोपाल राय, पंडित महेंद्र मिश्र के पौत्र रामनाथ मिश्र, तथा उनके साथ कृष्णा व्यास, मंच संचालक संजय भारद्वाज, ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *