सारण पानापुर
मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भाजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह को प्रखंडस्तरीय बीस सूत्री समिति का अध्यक्ष जबकि जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा को समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
वही कन्हैया पंडित,उमेश प्रसाद कुशवाहा, सुरेंद्र पंडित, प्रभा मिश्रा, नंदलाल राम, सुरेंद्र सिंह, विकास कुमार, हरेंद्र प्रसाद, रंजीत कुमार, संजीव कुमार सिंह, मकसूद आलम, बिंदु देवी एवं अमरजीत साह को समिति के सदस्य के रूप में मनोनयन किया गया है।
इनके मनोनयन पर महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, तरैया विधायक जनक सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार गिरी सहित अन्य नेताओं ने खुशी व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि समिति के गठन से राज्य एवं प्रखंड के विकास कार्यो को गति मिलेगी