सारण :- पानापुर प्रखंड के मुड़वा गांव स्थित सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में 24 घंटे के अखंड शिवयाम के लिए गुरुवार को जलभरी की गई।
कलशयात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु सुबह में ही मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए थे। रंगबिरंगे परिधानों में सजे श्रद्धालु माथे पर कलश लिए गाजे बाजे के साथ महम्मदपुर, भोरहाँ होते हुए गंडक नदी के सारंगपुर डाकबंगला घाट पहुँचे जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गई।
आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार से 24 घंटे का अखंड शिवयाम शुरू होगा।
कलशयात्रा में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पंडित, मुखिया जलेश्वर मांझी, पूर्वमुखिया अनिल कुमार, मदन सिंह, राजेश पंडित, उमेश सिहं, चन्दन कुमार कुशवाहा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे।