यहां अभी लोग खेलते रहेंगे होली, जानना हो तो पढ़िए ख़बर

अगर आपका होली से मन नहीं भरा है तो आपके पास होली खेलने का मौका बचा है। इसके लिए आपको आना होगा कान्हा जी की नगरी में। ब्रज की होली 40 दिन तक चलती है और इसकी शुरुआत बसंत पचंमी से और समापन वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में होती है।

कान्हा की नगरी ब्रज में अभी होली के कार्यक्रम बचे हुए हैं। इसलिए यहां की होली दुनिया में सबसे भव्य होती है। एक तरह जहां पूरे देश में 14 मार्च को होली खेली गई। वहीं ब्रज में अभी 22 मार्च तक होली खेली जाएगी।

ब्रज की होली का हर गली और मंदिर में भक्ति और रंग का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। ब्रज में अलग अलग दिन होली के अलग अलग कार्यक्रम होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *