उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ हुआ सम्पन्न

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही 36 घंटे का निर्जला लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ संपन्न हो गया। सुबह में व्रति महिलाओं पुरुषों ने गंगा घाटों के साथ गांव में नदी तालाब के अलावा अपने घर के छतों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामना की। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने हवन करने के बाद गंगा में दीप दान किया और अदरक गुड़ खाकर पारण किया। इसके बाद घर में अरवा चावल का भातकढ़ीचने की दालसब्जीबजका आदि ग्रहण किया।

 

 

नगर के रामरेखा घाटनाथ बाबा घाटसती घाट समेत अन्य घाटों पर छठ व्रत के अनुष्ठान चल रहे थे छठी मईया के गीत बज रहे थे। कई जगह महिलाएं छठ की गीत भी गा रही थीं। खासतौर से कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए…केरवा जे फरे ला घवद से ओह पर सुगा मेड़राय…कोपी कोपी बोल ले सुरूज देव सुन हो सेवक लोग…हे दीनानाथ दर्शन दीहीं ना अपन… आदि गीत लोक आस्था को और मजबूत बना रहे थे। वही रामरेखा घाट पर प्रशासन द्वारा कैंप लगाया गया था। जहाँ प्रशासनिक अधिकारी के अलावा स्वास्थ्य विभाग को टीम मौजूद रही। उधर गंगा में भी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी वोट से गश्त लगा रहे थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *