बगहा/चौतरवा। बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज के दिशा निर्देश के आलोक में बगहा पुलिस जिला के बिभिन्न थाना क्षेत्रो में अपराधिक गतिविधियों को रोकने हेतु, वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौतरवा थाना के अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह द्वारा चौतरवा थाना क्षेत्र के चौतरवा गंडक नहर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें बाइक की डिक्की, हैमलेट, ऑनर बुक, इन्सुरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ अन्य कागजातों की जांच की गई।
थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 16.000 सोलह हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया है। वही मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान लगतार जारी रहेगा, अपने बाइक की कागजातों में कोई भी त्रुटि है तो उसे सुधार कर लें, अन्यथा चालान भरना पड़ेगा। वही अन्य बाइक सवार वाहन जांच देख अपना रास्ता बदल कर जाते देखा गया।