सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बाँका। प्रखंड के तेलिया पहाड़ पंचायत अंतर्गत पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह के द्वारा कराए जा रहे कयी योजनाओं का जांच करने बांका से डी डी सी अंजनी कुमार, मनरेगा डी पी ओ मनोरंजन कुमार प्रखंड के बि डी ओ कृष्णा कुमार एवं पी आर एस भास्कर कुमार संयुक्त रूप से पंचायत पहुंचे। और चल रहे योजना खेल मैदान पीसीसी सड़क पुल पुलिया आंगनवाड़ी भवन बकरी सेड इसके अलावे भी अन्य प्रकार की योजनाओं की जांच करने डी डी सी अंजनी कुमार बुधवार को अपने सहयोगी पदाधिकारी के साथ तेलिया पहाड़ पंचायत पहुंचे जहां जांच के दौरान योजना के कार्यों को देख कर सरहना की। एवं मुखिया के कार्यों से संतोष हुआ जांच के ही क्रम में डी डी सी द्वारा महा दलित टोला लौगांय में दलित समुदाय के लोगों के साथ चौपाल लगाते हुए अबास ,शैचालय, के संबंध में एक एक कर महादलित महिलाओं से जानकारी लेने का भी कार्य किया गया। साथ ही बिचौलिए एवं अन्य लोगो के द्वारा राशि मांगे जाने की सवाल पूछा गया। इस दौरान महादलित महिलाओं ने कई बातों की खुलासा किया।